M81 to M90, M81 Mera Jeewan, M82 Badi Door Se Ayi Hai, M83 Unche Unche Badlon Se, M84 Ishwar Ke Saath, M85 Likhal Ahe Patai Patai Me, M86 Tu Mere Maan Me Aa, M87 Bhaiya Re Yeshu Sange Rahabe, M88 Hey Manwa, M89 Mango Toh Diya Jayega, M90 Shishu Saman, Bhajan Geet Lyrics, Prabhu Upasana Lyrics, Christian Song Lyrics,
M-81 मेरा जीवन
मेरा जीवन है प्रभु का, वरदानों का मेला-२
कैसे चुकाऊँ उनके ये सब दानों का बदला-२
१. दिल के आसन पर बैठा वो है सभी के पास
दुःख के भीतर सुख जो है उस का दे एहसास
हारे नहीं कभी जीत चले हम, वो ही विजय का रास्ता
दुःख में भी हम सुखी हों कैसे वो ही बताने वाला
२. कैसे बतायें दिल में हमारे उसने की क्या कमाल
पोंछ दी आँसू भर दी दिल में आत्म प्रत्यय बेमिसाल
इसीलिए हम बाहें फैलाए गाने लगे हैं तराने
प्यार के दीपक लिये जलाये, हाथ में फूल की माला
३. अब तो जीवन जीना है बाकि, जी लेंगे प्यार से
सुख आये या दुःख भी आये हंसते ही रहेंगे
जीवन का मार्ग वो ही दिखाये, वो ही हमारा रास्ता
संकटों से वो ही बचाये, वो ही बचानेवाला
*********
*******
M-82 बड़ी दूर से
बड़ी दूर से देख रहा हूँ तेरा चेहरा.
देखने दो प्रभु नजदीक से आज
बड़ी दूर से देख रहा हूँ तेरा चेहरा
१. चेहरा तो तेरा सुख का आगार, प्यार छलकता गहरा सागर
• जिधर भी देखूँ तेरी लीला, सारा जग का भीतर बाहर
अब तो जीऊँ कैसे, पाये बिना तुझे देखने का वर
२. सपनों के झूले आँखों में खेले, मन में कितनी बगियाँ खिले
दिल के आँगन में भर आये, प्यार की बीती यादें सारी
दिल को मनाऊँ कैसे, दिखाये बिना उसे मूरत तेरी
*********
*******
ऊँचे ऊँचे बादलों से M-83
ऊँचे ऊँचे बादलों से कई दिनों की याद बरसे-२
फूल का इक ढेर बन कर, दिल में मेरे प्यार बरसे
१. ईश्वर के हाथ बढ़े जब, धारा आशिष की बहे-२
सागर में नांव जैसे, हम भी खेले लहर से
आइने में चेहरा चमके, सुबह के उजाले जैसे
२. साथ साथ ही चले, फिर भी नाता न रहे- २
प्यार की दो बात से तो, रूठना भी छुट जाये
ऐ उदासी आँख में भी, ख्वाब की परछाई जैसे
३. रंगरूप है भी जो, पलकों में मुरझा जाये-२
हौंसला न हारे तो बस, भस्म में भी बाग लगे
आँख की आँसू में भी है, अमृत का इक धारा जैसे
४. इंतजार की वो घड़ी, आखिर को टूट जाये-२
रात के उन तारों जैसे, आँख में मोती खिले
बाहें फैलाये मसीहा, बन मे बट के पेड़ जैसे
*********
*******
ईश्वर के साथ M- 84
ईश्वर के साथ निकले हैं हम, जीवन के रास्ते में
डर नहीं लगता हमें भय भी नहीं-२
१. सुने थे हम सागर में आँधी को उसने थाम दिया था-२
जिन्दगी की राहों के हर मोड़ में, हमको भी सहारा दिया है
कैसी अनहोनी यह होने है लगी-२
२. सूली का भी डर नहीं था, जान कर भी उसे मोल लिया था-२
मौत की घाटी से गुजरें तो, हम को भी अभी डर नहीं है
ऐसी जिंदगी हमें मिलेगी कहाँ-२
*********
*******
M-85 लिखल आहे पतई-पतई में
लिखल आहे पतई-पतई में
तोर नाम प्रभुवर (२) हाय मोंय कैसन भुलाबों
गावे लगल मैना पंछी रे तोर नाम प्रभुवर २
हाय मोंय कैसन भुलाबों।
१. बिहाने केर इंजोत देखोना तो तोरे याईद आवेला २
लिखल आहे किरण- किरण में तोर नाम प्रभुवर ...
२. बगिचा केर फूल देखोना तो तोरे याईद आवेला-२
लिखल आहे फूल-फूल में
३. छौवा मनक हँसी देखोना तो तोरे याईद आवेला-२
लिखल आहे हँसी-हँसी में,
४. केऊ मोके प्यार करेना तो तोरे याईद आवेला
लिखल आहे प्यार प्यार में ...
*********
*******
M-86 तू मेरे मन में आ
तू मेरे मन में आ अरू जीवन दीप जला
यों क्रूस ही मेरा निशान
१. हम पापी नयन लाये दर्शन को तेरे आये
नयनों की प्यास बुझा-२
२. देखो बदला है ये जमाना अपना न कोई ठिकाना
जीवन पथ दर्शा-२
३. हम तेरी शरण में आये निज पापों से बच जाए
नैया पार लगा-२
*********
*******
भैया रे येसु संगे रहाबे M-87
भैया रे येसु संगे रहाबे बहिन रे मसीह के न भुलाबे
जीवन तोर सुन्दर बनाबे रे-२
१. अँधारो रातिया में बत्ती बरबे, दुनिया के तोहें डहर देखाबे-२
येसु केर सुन्दर मुक्ति केर वचन भैया (बहिन) तोहें बताबे
२. दुःखी मन के दिलासा तोहें देबे, गिरल पड़ल मन के तोहें उठाबे-२
येसु केर जीवन मसीह केर जीवन भैया (बहिन) तोंय तो जीबे-२
३. लंगड़ा केर लाठी तोहें बनबे अँधरा के डहर तोहें देखाबे-२
दुलार से जीयेक पियार से रहेक भैया (बहिन) तोहें सिखाबे-२
*********
*******
हे मानवा M-88
हे मनवा येसु तोके बोलाथे, हे मनवा मसीह तोके बोलाथे
चाईर दिन केर जीवन के छोईड़ के चाईल आवा-२
१. जीवन में शाँति खोजेक जाथीस कहाँ मनवा रे जाथीस कहाँ-२
येसु केर ठीना शाँति केर झरना धीरे-धीरे बहाथे
२. पापी के बचाएक लगीन देलक अपन प्राण मनवा रे-२
प्रभु केर ठीना दया केर झरना धीरे-धीरे बहाथे
*********
*******
M-89 माँगो तो दिया जाएगा
माँगो तो दिया जायेगा, ढूंढ़ो तुम पाओगे-२
खटखटाओ तो तेरे लिये दरवाजा खोला जायेगा २
१. आशीष जीवन पाने के लिये प्रभु येसु यूँ कहता है- २
.२. क्षमा जीवन पाने के लिये प्रभु येसु यूँ कहता है-२
३. शांति जीवन पाने के लिये प्रभु येसु यूँ कहता है-२
४. उद्धार जीवन पाने के लिये प्रभु येसु यूँ कहता है-२
*********
*******
M-90 शिशु सामन
शिशु सा मन में ले आशा आया प्रभु तेरे द्वारे
न कोई डर या संदेह मन में आया हूँ नम्र हृदय
करूँ मैं वंदना करूँ मैं वंदना (वंदना-३)
१. तूने कहा ये प्रभु जब दो या तीन मिलते मेरे नाम से
हो प्रार्थना एक मन जहाँ मैं हूँ विराजित वहाँ
धन्य हो जाये हम, मिलके आ जायें हम प्रभु प्रिय नाम ले
२. कह दे प्रभु तू हमें तेरी मधुर वाणी हम सब के अंतर में
हो शुद्ध मन निर्मल हृदय तेरी शरण में यहाँ
तेरे मिलन से आशिष भर जीवन रहना सदा साथ में
*********
*******
Comments
Post a Comment