Skip to main content

धन्यवाद करो Dhanyavaad Karo L14

 L14 धन्यवाद करो

धन्यवाद करो प्रभु का, उसका नाम करो जग में

उसके महान सुकार्यों का प्रचार करो, धन्यवाद करो

१. प्रभु अपने शब्दों का धनी है दलितों के प्रति न्यायी वही है

भूखों को प्रभु भोजन देता और बंदियों को स्वतंत्र करता

२. प्रभु अंधों को दृष्टि है देता दबे हुओं को उठा है लेता

सद्धर्मियों से नेह लगाता प्रवासियों को वही बचाता

३. अनाथ विधवा का रखवाला कुमार्गियों को वही बचाता

अनंत तक प्रभु शासन करता युगानुयुग तक सियोन ईश्वर

*****

Comments