K89 Pyare Yeshu Ko Paas Bula Le प्यारे येसु को पास बुला ले
प्यारे येसु को पास बुला ले, बुला के प्यार से दिल में बसा ले
१. प्यारे येसु को पास बुला ले, मन के पाप मैल धोके छुड़ाले
प्रेम-भक्ति-फूलों से दिल को सजा ले। बुला के ..
२. सबके मालिक येसु भगवान, उसको धन्यवाद जो दिल का मेहमान
धर के लगन मस्त मगन नाम सुमिरन ले। बुला के ...
३. पाप जाल से हमको बचा दे, स्वर्ग राज्य का मार्ग दिखा दे
सदा ही उसे चुनके अपना दोस्त बना ले। बुला के ...
४. हर सुख-दुःख उसको सुना दे, कर ले विश्वास ईश मान के
रोज कृपा आशिष वरदान माँग ले। बुला के ...
Comments
Post a Comment