P5 प्रभु येसु जल्दी आऊ
प्रभु येसु जल्दी आऊ हमको बचाने आऊ-२ ओ
१. हम सब पापी शैतान गुलाम, नरक राह पर कूद के जाते ओ
आऊ येसु देर न करू, करू क्षमा सब पाप मिटाऊ ओ
२. हम सब रोगी ताकत बिना, न सांसारिक वैद्य का आसरा, ओ
आऊ येसु देर न करू, कृपा द्वारा रोग हर लेऊ ओ
३. हम सब घोर अंधकार में पड़े, अंधे जैसे रास्ता खोजते ओ
आऊ येसु देर न करू, धर्म प्रकाश संसार चमकाऊ ओ
४. हम सब लाचार आशहीन होके, निस्सहाय सहाय पुकारते ओ
आऊ येसु देर न करू, स्वर्ग का आसरा लौटा देऊ ओ
Comments
Post a Comment