N1 जग मग दीप जले Jag Mag Deep Jale
जगमग दीप जले, दीप जले, दीप जले
येसु नाम का दीप जले, जग में सारे जहाँ
१. नव जीवन का हो संचार, हर मानव की यही पुकार
येसु नाम का हो गुंज़ार, जग में सारे जहाँ
२. ओ री आत्मा कर तू विचार, निज स्वामी को कभी न बिसार, येसु ..
३. पावन है प्रभु जग करतार, धरती गाती जय जयकार, येसु.
४. युग युग प्रभु का राज्य रहे, युग युग उसका साज रहे, येसु.
Comments
Post a Comment