Skip to main content

D13 Ish Mahima ईश महिमा

D13 Ish Mahima ईश महिमा


   ईश महिमा ऽ ऽ ऽ
   ईश महिमा, उच्चत्तम में राजती, और भू पर शांतिमय श्रद्धालु है
   ईश महिमा ऽ ऽ ऽ
१. तव यशोगान करे धन्य हम तुझको कहें
   नित्य तव पूजन करे, और महिमा में रमें
   धन्य तुम हो उच्चत्तम महिमा लिये
२. स्वर्ग शासक नाथ हे, पितु प्रतापी ईश हे
   धन्य तुम प्रभु येसु हे, तुम अकेले पितु सुवन
   नाथ ईश्वर पितु सुवन सुचि मेमने
   पाप मोचन जगत् के कर दो दया
३. पाप मोचन जगत् का, सुन हमारी विनय तुम
   हे पिता के दाहिने, दे हमें अपनी दया
   क्योंकि ईश्वर नाथ तू, क्योंकि परम पवित्र तू
   उच्चत्तम प्रभु ख़रीस्त हे, तू शुभ आत्मा संग में
   ईश पितु के यशो मण्डल में रहे


This song is Derived from the Prabhu Upasana of christians religious. 

Comments